विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया खुशहालपुर निवासी शादाब, सलमान और आमिर के खिलाफ वर्ष 2016 में गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। वारंटियों को उनके घर के पास से पकड़ लिया गया था। वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संवाद