देहरादून। परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के दृृष्टिगत अस्थायी चेकपोस्ट बनाए गए थे। वर्तमान में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण उनको बुधवार से बंद करने का फैसला किया गया है। साथ ही हरर्बटपुर बस अड्डा भी बंद होगा। इस संबंध में नोडल अधिकारी व आरटीओ संदीप सैनी ने आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि सत्यनारायण, कुठाल गेट और कटा पत्थर में अस्थायी चेकपोस्ट बनाए गए थे, जिसे बंद किया जाएगा। इसके अलावा इसके अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश में संचालित हेल्प डेस्क भी बंद होगी।