राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तरांचल महिला
देहरादून। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) ने राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में प्रतियोगिता आयोजित कर छात्राओं को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सबसे अच्छा अखबार का वाचन करने वाली तीन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्कृति साहित्य व कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि वास्तव में आज की पीढ़ी सब कुछ मोबाइल में देखना चाहती है। बच्चों में समाचार पत्र पढ़ने की आदत खत्म हो रही है। उन्होंने छात्राओं से अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि समाचार पत्रों में छपी खबरों व जानकारियां विश्वसनीय होती हैं। अखबार हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। आज भी लोग सबूतों व यादगार के रूप में अखबार को संभाल कर रखते हैं। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा समीरा ने प्रथम, कक्षा 10 की सफिया ने द्वितीय और कक्षा नौ की छात्रा खुशी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेमलता बोड़ाई, नमृता देवली, पुष्पा रावत, अर्चना शर्मा, श्वेता राय, पल्लवी कुकरेती, प्रीती, तृप्ति वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद