फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रात में पेड़ काटते तीन लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में एक निजी भूमि से बिना अनुमति के पेड़ काटने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया। वन विभाग ने आरोपियों के पास से एक बाइक और कटर मशीन बरामद किए हैं। रेंजर दीक्षा भट्ट ने बताया कि मंगलवार की रात केहरी गांव में पीपल के वृक्ष को काटा जा रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को उन्हें न्यायाल के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें