फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑटो पलटने से राजस्थान की तीन यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार-ऋषिकेश बाईपास मार्ग पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने के चक्कर में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बुजुर्ग सहित ऑटो में सवार राजस्थान की तीन महिला यात्री भी घायल हो गईं। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार हरिद्वार-ऋषिकेश बाईपास मार्ग स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन से एक ऑटो चालक सवारियां को लेकर निकला था। रास्ते में अचानक नेहरूग्राम निवासी गोपाल ऑटो के सामने आ गए। गोपाल को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो की चपेट में आकर गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऑटो सवार राजस्थान निवासी सीता देवी पत्नी बाबूलाल, मनभर पत्नी मुरलीधर और भावरी देवी पत्नी रामलाल को भी चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को निजी वाहन से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं बुजुर्ग गोपाल की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें