उत्तराखंड में तिब्बत कम्युनिटी की संस्था आल पाला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से क्लेमेंटटाउन तिब्बतन स्कूल में आयोजित 40 प्लस नेशनल एपीएफए गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट के सातवें दिन तीन मुकाबले खेले गए।
टूर्नामेंट में देशभर से 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को पहला मुकाबला हैप्पी एफसी काठमांडू और शाक्य एफसी पूर्ववाला के बीच हुआ। इसमें काठमांडू की टीम ने पूर्ववाला को 4-2 से हराकर जीत हासिल की। दूसरा मैच याक एफसी दार्जिलिंग और ढोडलिंग एफसी कोलेगान के बीच हुआ। इसमें ढोडलिंग एफसी की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच चोपलिंग एफसी और गंगचेनपा दिल्ली के बीच हुआ। इसमें दिल्ली की टीम ने 5-3 से जीत हासिल की। इस मौके पर अध्यक्ष याशी, चीफ रेफरी डॉ. विरेंद्र सिंह रावत, कैप्टन धीरज थापा, विमल सिंह रावत, रेफरी सत्यप्रकाश जोशी, राहुल कैंतुरा, देवाशीष, प्रवीन रावत, हर्षित चौहान, वरुण आदि मौजूद रहे।
Iये टीमें कर रहीं प्रतिभागI
क्लेमेंटटाउन के तिब्बतन स्कूल में हो रहे नेशनल एपीएफए गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट में ढोनडूलीप लिजेंड उत्तराखंड, चायपलिंग एफसी राजस्थान, क्लमेंटटाउन एफसी देहरादून, ढोडलिंग एफसी कोलेगन, डायशा एफदी मुनगौड़, पोटला इलेवन आडिशा, हैपी एफसी काठमांडू, स्लोलायन एफसी गंगटोक सिक्किम, पांवटा चोल्सम हिमाचल प्रदेश, डासा 40 प्लस यूनाइटेड हिमाचल, डेकलिंग एफसी, साक्या एफसी पूर्ववाला, गंगचेनपा एफसी दिल्ली, याक्स एफसी दार्जिलिंग आदि टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।