फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा के तीन अंतरराज्जीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सहसपुर थाने में गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सहसपुर। थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में तीन तस्करों को 54 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों मूल रूप से बिहार के ग्राम गंगोल थाना सिंगवारा जिला दरबंगा के रहने वाले हैं और वर्तमान में चूक्खू मुहल्ला देहरादून में रह रहे थे। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघनीवाला पुल से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन बैगों में रखा 54 किलग्राम 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी तस्करों की पहचान सुरेश साहनी, संतोष साहनी, जितेंद्र साहनी निवासी परमहंस कॉलोनी चुक्खूवाला देहरादून के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि तीनों गांजा दरबंगा बिहार से पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोडवेज बस और ट्रैन के जरिए परिवहन कर देहरादून लाते थे। फिर गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रिस्पना पुल, रायपुर, पटेनगर, सहसपुर, विकासनगर एवं फैक्ट्री एरिया सेलाकुई में स्टूडेंट व मजदूर वर्ग को बेचते थे। फोन के माध्यम से भी डिलीवरी देते थे। पुलिस की कम चेकिंग के चलते वे सरकारी ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ ही चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी, चौकी प्रभारी सभावाला किशनचंद देवरानी, सिपाही रजनीश, प्रवीण, जितेंद्र और नव बहार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें