उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के पहले दिन बुधवार को एक ऐसा होनहार भी परीक्षा देने आया, जिसकी ऊंचाई मात्र तीन फीट (36 इंच) है।
अस्कोट के बसतड़ी (सिंघाली) गांव निवासी चंद्रशेखर भट्ट उर्फ चंदू राजकीय हाईस्कूल सिंघाली का छात्र है।
पढ़ें,OMG! जन्मा 600 ग्रा. का बच्चा, न दिमाग, न गुर्दा
चंदू ने अपने सहपाठी हरिशंकर उपाध्याय, किशन प्रकाश ओझा के साथ अस्कोट जीआईसी में हिंदी की परीक्षा दी। उसकी उम्र 17 वर्ष और वजन 10 किलो है।
कद छोटा पर हौंसले बुलंद
चंदू की ऊंचाई और वजन आम छात्रों की तुलना में भले ही कम हों पर उसके हौसले बुलंद हैं। उसे उम्मीद है कि वह अच्छे अंकों से परीक्षा पास करेगा।
उधर, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा है कि चंदू हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करता है तो आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए शिक्षक संगठन उसकी पूरी मदद करेगा।