फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली और सहसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस ने लांघा रोड स्थित शीतला नदी पुल से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 269 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी पहचान अंकित राठौर (26) निवासी बालूवाला थाना सहसपुर के रूप में हुई। वहीं कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाल पुलिस ने बीती मंगलवार की रात्रि को कुंजा कुल्हाल क्षेत्र से शौकीन (22) निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। डाकपत्थर पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गुसांई के नेतृत्व में आरोपी मोहम्मद असलम (19) निवासी बद्दी मोहल्ला थाना विकासनगर को बादी मोहल्ले के पास खाली मैदान से 5.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेेगी ने बताया कि सभी आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड का पता किया जा रहा है। नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी चौकी और थाना प्रभारियों को नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें