युवा संगठन खत द्वार के तत्वावधान में भंडाराथात में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह के दूसरे दिन रंगेऊ, हाजा, सलगा, जिसऊ की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी, समाज सेवी सुरेश थपलियाल, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, प्रधान निशा जोशी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बारिश के चलते कबड्डी के मुकाबले देरी से शुरू हुए। आयोजक समिति ने पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित होने पर खनाड़ निवासी कुमारी पूजा जोशी और सिचाड़ निवासी कुमारी कल्पना चौहान को सम्मानित किया। संचालन विक्रम नेगी ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश भट्ट, राजेंद्र जोशी, मेहर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश भट्ट, सुभाष जोशी, कांतिराम जोशी आदि मौजूद रहे।