राजधानी से लापता हुए तीन बच्चे 17 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मिले हैं। पुलिस ने तीनों को बरामद कर बुधवार को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि 30 जून को कोटरा संतोर स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले तीन बच्चे लापता हो गए थे। परिजनों ने बताया था कि ये बच्चे छह से 11 साल के बीच के हैं। तीनों एक साथ बिना बताए घर से गए हैं। बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। टीम ने कई रास्तों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। प्रेमनगर क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज में वह हरिद्वार की ओर जाते दिखाई दिए। इस बीच सूचना मिली कि तीन बच्चों को रामगढ़ के गुरली गांव में देखा गया है। पुलिस टीम सोमवार को वहां पहुंची और बच्चों को बरामद कर लिया।