I
IIचंदननगर में चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब आठ लाख रुपये के गहने और ढाई लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। पटेलनगर कोतवाल सीबी सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रतिभा जोशी रावत निवासी चंदन विहार बडोवाला ने तहरीर में बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर से गहने, नकदी और दस्तावेज चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को आरोपी समीर (19), इंदर (23) दोनों निवासी विदिशा मध्यप्रदेश और हसन (21) भोपाल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। तीनों इससे पूर्व भी चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं।I