टैग...अदालत से
विकासनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने सेलाकुई थाने के दो चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को बुधवार को जमानत दी। इनमें उत्तर प्रदेश, सहारनपुर, बेहट थाना क्षेत्र के हुसैन मलिकपुर निवासी सुमित और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव निवासी प्रिंस व मनोज कुमार शामिल हैं। सुमित की गिरफ्तारी के बाद तलाशी में उसके थैले से सरिया के दो टुकड़े बरामद हुए। वह 22 जून से जेल में बंद था। प्रिंस और मनोज पर चोरी की बाइक बरामद होने का आरोप है। दोनों 23 अक्तूबर से जेल में थे। बचाव पक्ष ने झूठा फंसाने की दलील दी, जबकि सरकारी पक्ष ने अपराध को गंभीर बताया। प्रत्येक आरोपी को 30-30 हजार रुपये का निजी बंधपत्र और दो जमानती देने होंगे। संवाद