फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सहारनपुर चौक पर रविवार शाम एक युवती से छेड़छाड़ के बाद हंगामा हो गया। हालांकि बाद में आरोपी के लिखित माफी मांगने के बाद युवती ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे सहारनपुर रोड पर हुई। दो युवतियां स्कूटी पर लाल पुल से सहारनपुर चौक की तरफ जा रही थीं। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ की। युवतियों ने विरोध जताया तो युवक अभद्र भाषा प्रयोग करने लगा। इसी दौरान पुलिस पहुंचने पर युवक मौके से खिसक गया। हालांकि बाद में पुलिस युवक को घर से पकड़कर लाई। बाजार चौकी प्रभारी अरुण त्यागी के अनुसार आरोपी के लिखित माफी मांगने के बाद युवती ने किसी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें