फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चुनाव ड्यूटी संबंधी जिम्मेदारी से न हटाने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा ज्ञापन
I
I
I
I निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार चकराता के माध्यम से निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चुनाव ड्यूटी संबंधी जिम्मेदारी उनसे हटाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने सामूहिक इस्तीफे देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

I
Iसोमवार को तहसील पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगाई जा रही है, यह उचित नहीं है। इस जिम्मेदारी से उनके नियमित कार्यों में बाधा पैदा होती है। आंगनबाड़ी के कार्यों के लिए प्रतिदिन छह घंटे की नियमित सेवा दी जाती है। इसके बाद उन्हें बीएलओ की जिम्मेदारी निभाने का समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में न तो निर्वाचन कार्य हो पाएगा, न ही आंगनबाड़ी केंद्र चल पाएंगे। ज्ञापन में बताया कि बीएलओ के कार्य में त्रुटि हो जाने पर विभाग उनका मानदेय काट लेता है। चेतावनी दी कि यदि उनको जल्द ही निर्वाचन कार्य में ड्यूटी से मुक्त नहीं किया गया तो सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में आशिया, उर्मिला, रेखा, अरवीना जोशी, बबीता, निशा, लक्ष्मी, विनीता, नीना जोशी, प्रतिमा आदि शामिल रहीं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें