हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में इस साल स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। ऐसे में विवि की ओर से इन महाविद्यालयों की सभी प्रकार की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। लेकिन फिलहाल शिक्षकों व कर्मचारियों को अपनी छुट्टी से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं करनी होगी।
दरअसल पोर्टल पर छुट्टी से संबंध जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी शिक्षकों को लिंक उपलब्ध कराया गया है। उधर शिक्षकों का कहना है कि विवि प्रशासन या शासन की ओर से छुट्टी की जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले हैं तो फिर पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराने का कोई मतलब नहीं रह जाता। डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीसी पांडेय ने बताया, शिक्षकों व कर्मचारियों को छुट्टी की अनुमति महाविद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से दी जाती है। जबकि आकस्मिक अवकाश प्राचार्य की ओर से दिया जाता है।
Iप्रवेश के लिए दिन के अंदर शुरू करना होगा पंजीकरणI
देहरादून। गढ़वाल विवि के तीनों परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित सीयूईटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के दस दिन के अंदर पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। इसके लिए विवि की ओर से जल्द लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में विवि के छात्र कल्याण के डीन प्रो. महावीर सिंह नेगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।