फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार नहीं, विचार व सूचना की शक्ति का है युग : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज का विश्वास जीतना भी होना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात चौहान ने राजधानी के पटेल नगर में आयोजित देहरादून महानगर के भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में कही। उन्होंने कहा कि कहा कि आज का युग तलवार का नहीं, विचार और सूचना की शक्ति का है। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता की भाषा ही संगठन की पहचान बनती है। हमें मीडिया के माध्यम से केवल प्रतिक्रिया की राजनीति नहीं करनी है। बल्कि हमें सकारात्मक राजनीति का संदेश भी देना है। सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर देश और प्रदेश में सकारात्मक माहौल निर्माण करने और नकारात्मक चर्चा पर विराम देने के लिए जनता में विश्वास बनाना जरूरी है। यह विश्वास प्रभावी और समसामयिक संवाद से बनता है। वर्तमान परिस्थितियों में इस संवाद को स्थापित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें