फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुल्हाल में पुल बनाने के लिए रखा सरिया उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्हाल में नए पुल के निर्माण की साइट से चोर 40 सरिया चोरी कर ले गए। ठेकेदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठेकेदार ने बताया कि निर्माण की साइट से लगातार चोरी हो रही है। देहरादून-पांवटा साहिब फोर लेन हाईवे परियोजना के तहत कुल्हाल में यमुना नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में शाहपुर कल्याणपुर बेस कैंप निवासी रामकुमार काॅन्ट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक भगवती प्रसाद ने बताया कि नए कुल्हाल पुल की निर्माण साइट से लगातार निर्माण सामग्री की चोरी हो रही है। बताया कि बुधवार को उनके कर्मचारी ने बताया कि अज्ञात चोर साइट से 25 एमएम के 40 सरिया चोरी कर ले गए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें