फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरबर्टपुर में बंद घर से आभूषण और नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। हरबर्टपुर के वार्ड नंबर दो आदर्श विहार में बंद घर से सोने के आभूषण और 13 हजार नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमराें की फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि सोमवार को आदर्श विहार निवासी रवि कुमार कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को वह दोपहर एक बजे अपने परिवार के साथ देहरादून शादी में गए थे। तीन नवंबर की शाम वापस आए तो घर की दोनों अलमारियों से सामान बिखरा था। पत्नी के सोने के आभूषण और 13 हजार रुपये गायब थे। अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें