फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में चोरों ने बंद घर से जेवर, मूर्तियां और नकदी चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवर चुरा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार गोयल निवासी ग्राम कुंजा की हरबर्टपुर में दुकान है। बीते तीन अप्रैल की सुबह वह परिवार समेत चकराता तहसील के लाखामंडल गांव गए हुए थे। इस दौरान घर बंद था। देर शाम जब लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सभी कमरों का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे सोने और चांदी के गहने गायब थे। 40 हजार की नकदी भी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी विकासनगर राजेश साह ने बताया कि जांच चौकी प्रभारी कुल्हाल हर्ष अरोड़ा को सौंपी गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीवीटी कैमरा की फुटेज को चेक किया जा रहा है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें