फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में चोरों ने स्कूल से नकदी और सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला में एक स्कूल से चोर नकदी और सामान पार कर दिए। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। स्कूल प्रबंधन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।



जस्सोवाला स्थित वीडीएम शिक्षा निकेतन में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे चौकीदार स्कूल में पहुंचे। जब उन्होंने विद्यालय के कार्यालय का दरवाजा खोला तो चोरी का पता चला। कार्यालय में सारा सामान बिखरा हुआ था। एक आलमारी और दो दराज के ताले टूटे थे। स्कूल के प्रबंधक विपुल गुप्ता ने बताया कि कार्यालय का रोशनदान का ग्रिल काटकर चोर भीतर आए। बताया कि कार्यालय के बगल के कमरे में दो डीवीआर थी। एक दूसरे कमरे में एंपलीफायर और पांच हजार की नकदी रखी थी। चोर दोनों डीवीआर, एंपलीफायर, पांच हजार की नकदी और कुछ स्कूल रिकाॅर्ड चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि स्कूल के आसपास के सीसीटीवी कैमराें की फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। भारत रक्षा मंच के प्रदेश संगठन महामंत्री आशीष वाजपेयी ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें