फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चोरी का प्रयास कर रहे लोगों ने पकड़ कर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजीतनगर स्थित एक घर में चोरी का प्रयास कर रहे चोर की लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अजीतनगर में बसंत कुमार डोभाल का मकान है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे उनके घर पर कोई नहीं था। सभी लोग किसी काम से बाजार गए हुए थे। इस दौरान उनके घर पर एक चोर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ घर के भीतर घुसने का प्रयास करने लगा। तभी बसंत कुमार भी बाजार से लौट आए। उन्होंने चोर को पकड़ लिया और चोर-चोर चिल्ला कर आसपास के लोगों को घर के बाहर एकत्रित कर लिया। जिसके बाद लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चोर को अपने साथ बाजार चौकी ले आई। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि अभी मामले में किसी की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें