विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी में एक क्लीनिक के गल्ले से रुपये लेकर भागने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर ने गल्ले से करीब 12900 रुपये की नकदी और आधार कार्ड चोरी किया था। पुलिस ने 2970 रुपये और आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी नशेड़ी है और पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को अंबाड़ी में पंवार मार्केट में एक क्लीनिक एक चोर गल्ले से रुपये चोरी कर भाग गया था। क्लीनिक के संचालक ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, वह कामयाब नहीं हुए। पुलिस को दी तहरीर में क्लीनिक संचालक डॉ. सुशील कुमार ने बताया था गल्ले में 13 हजार रुपये थे। चोर ने गल्ले में केवल 100 रुपये छोड़े थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सोमवार शाम को पुलिस ने जीवनगढ़ निवासी आरोपी उस्मान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए 2970 रुपये और एक आधार कार्ड मिला है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद