देहरादून। कैंट इलाके में पांच सितंबर को घर से लाखों के गहने और नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार लाख के गहने और नकदी बरामद कर ली है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वारदात रात के समय किशन नगर चौक निवासी रवि मल्होत्रा के घर हुई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल के निरीक्षण और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिससे चोर का सुराग मिला। मुखबिर तंत्र के जरिये उसे चकराता रोड से गिरफ्तार कर लिया। नाम जाकिर अंसारी है। उसने बताया कि नशे की लत और कर्जे चढ़े होने के कारण चोरी की थी। मा.सि.रि.