फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएवी में कल से शुरू होंगे दूसरी मेरिट के प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण की तिथि बढ़ने के बाद से महाविद्यालयों में सीटें खाली रहने का खतरा भी कम हो गया। इसके चलते डीएवी पीजी कॉलेज में पहले मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब कॉलेज में सोमवार से स्नातक पाठ्यक्रमों और नॉन सीयूईटी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


डीएवी के प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने बताया, पहली मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो सितंबर से कॉलेज में दूसरी मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। उन्होंने कहा, इस बार कॉलेज में सीटें खाली रहने की बहुत कम उम्मीद है। पहली मेरिट में करीब 100 फीसदी प्रवेश पूरे हो चुके हैं। ऐसे में दूसरी मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्र ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे। उधर, डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया, एम, एमएससी पार्ट-1 में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जाएगी।



पहली मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार कॉलेज में सीटें खाली नहीं रहेंगी। वहीं, एमकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरिता कुमार ने बताया, शनिवार को ज्यादा संख्या में प्रवेश होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कॉलेज में सीटें खाली रहने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें