फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लुएंजा जांच हजारों में

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सरकारी अस्पताल में निशुल्क और निजी अस्पताल वसूल रहे महंगा चार्ज
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- इन दिनों इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू के मरीज अधिक मिल रहेI

इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार लगातार देखने को मिल रहा है। ऐसे में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लुएंजा ए के मरीज लगातार मिल रहे हैं। निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लुएंजा के मरीजों को जांच के लिए दो से छह हजार तक कीमत देनी पड़ रही है। वहीं, दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू की जांच निशुल्क हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, कैलाश अस्पताल में इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू की जांच की कीमत 6390 रुपये रखी गई है। वहीं, मैक्स अस्पताल में 2300 रुपये, श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में 4500 रुपये और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में इन्फ्लुएंजा, स्वाइन फ्लू जांच की कीमत 6300 है। इन अस्पतालों में इन्फ्लुएंजा ए, बी, एच1एन1 और एच3एन2 जांच शामिल है।
विज्ञापन


दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लुएंजा की जांच निशुल्क हो रही है। वहीं, कोरोनेशन अस्पताल की पीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी ने बताया कि अस्पताल में इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू जांच निशुल्क हो रही है।
विज्ञापन




Iएच1एन1 पॉजिटिव आ रहे मरीजI



जिले में इन्फ्लुएंजा ए के मरीज लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं। इन मरीजों में इन्फ्लुएंजा ए के सब टाइप की जांच की जा रही है। इसमें अधिकतर मरीज एच1एन1 पॉजिटिव आ रहे हैं। एच1एन1 स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें