फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दीपावली पर नहीं होगी बिजली कटौती

Sat, 31 Oct 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। दीपावली पर्व को देखते हुए विद्युत लाइनों और उपकरणों के आवश्यक रखरखाव, मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए ऊर्जा निगम की ओर से एक नवंबर को प्रस्तावित शटडाउन निरस्त कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक और व्यापार मंडल के कुछ प्रतिनिधियों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया। ऊर्जा निगम ने उपकरण व विद्युत लाइनों की मरम्मत आदि के कार्यों के संबंध में पूर्व में सार्वजनिक सूचना करते हुए एक नंवबर को शटडाउन लिया था। विभागीय अधिकारियों का कहना है दीपावली पर्व को देखते हुए फिलहाल शटडाउन को टाल दिया गया है। विकासनगर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह ने बताया बिजली कटौती निरस्त करने से दीपावली पर निर्बाध बिजली देने के लिए उपकरणों व लाइनों पर मरम्मत का कार्य पूरा करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें