फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उपासना और हावड़ा में यात्रियों को बोझ होगा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से पूर्वांचल के लिए यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन


देहरादून से लखनऊ के लिए शुरू हो रही वंदे भारत ट्रेन का सबसे अधिक फायदा उत्तरप्रदेश के पूर्वाचल के जिलों को होगा। लखनऊ की तरफ जाने वाली उपासना और जनता एक्सप्रेस में यात्रियों का दबाव भी कम होगा। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा।


देहरादून से पूर्वांचल के जिलों के लिए जनता एक्सप्रेस 14266 और देहरादून से हावड़ा तक 12328 ट्रेन मुख्य रूप से चलती है। पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में उत्तराखंड और राजधानी में नौकरी करते हैं। देहरादून राजधानी से लेकर लखनऊ राजधानी में भी अफसरों और नेताओं का आना-जाना रहता है। लखनऊ तक के सफर के लिए ही इन ट्रेनों में सफर करने के लिए सीट पाने को इंतजार करना पड़ता है, लेकिन अब देहरादून से लखनऊ के लिए शुरू की जा रही वंदे भारत ट्रेन से इस रूट पर सफर करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर रुक कर जाएगी वंदे भारत

वंदे भारत ट्रेन देहरादून से लेकर लखनऊ तक बीच में पांच स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन देहरादून से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन की शुरूआत होने पर इन सभी स्टेशनों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। अभी तक उपासना एक्सप्रेस देहरादून से चलकर, हरिद्वार, मुराबादाबाद, बरेली और उसके बाद लखनऊ पर पहुंचती है। उधर जनता एक्सप्रेस भी हर्रावाला, डोईवाला, रायवाला जंक्शन, हरिद्वार, ज्वालापुर, ऐथल, लक्सर जंक्शन, रायसी, बालावाली, चंडोक, नजीबाबाद, नगीना धामपुर सहित कई स्टेशनों पर रुककर लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें