फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिन में रहेगी तेज धूप लेकिन शाम को छा सकते बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन पर दिन बढ़ रही गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में कमी आ सकती है और गर्मी से थोड़ा राहत मिलेगी। इसके साथ ही तेज गर्जन की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही तेज धूप रही। वहीं, शाम होते ही मौसम में बदलाव होने लगा। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा देहरादून में मौसम साफ रहेगा, लेकिन हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें