देहरादून। प्रदेश में 13 दिनों में चार बार भूकंप आ चुका है। 28 सितंबर को ऊधम सिंह नगर जिले में रिक्टर स्केल पर 3.1 क्षमता का भूकंप आया था। इसके बाद इस महीने की छह तारीख को चमोली जिले में 4.2 क्षमता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार शनिवार को राज्य में दो बार भूकंप आया। दोपहर करीब पौन चार बजे बागेश्वर में रिक्टर स्केल पर 2.8 क्षमता का भूकंप आया। फिर रात में आठ बज कर सात मिनट पर उत्तरकाशी जिले में रिक्टर स्केल पर 4.2 क्षमता का भूकंप आया है।