फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी में हुई बारिश, पछवादून क्षेत्र में आया आंधी-तूफान

विज्ञापन
विज्ञापन
I-विकासनगर में दिनभर आसमान में छाए रहे बादलI
विज्ञापन




त्यूणी और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, विकासनगर क्षेत्र में तेज आंधी और तूफान आया। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई।



विकासनगर क्षेत्र में सुबह जब लोगों की नींद खुली तो आसमान में घने बादल छाए हुए थे। बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोपहर करीब 12 बजे तेज हवाएं चलने लगीं। करीब दो बजे तक तेज आंधी तूफान के चलने से धूल का गुब्बारा उठता रहा। इस कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यूणी तहसील और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश रुकने पर पहाड़ों पर घने कोहरे की चादर दिखाई दी। बारिश से बागवानों और किसानों के चेहरे खिल गए। मटर की फसल और सेब की नई पौधे के लिए बारिश अमृत मानी जा रही है। बागवानों का कहना है कि एक दो दिन और बारिश होती है तो इससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। मौसम की करवट से छावनी बाजार में ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। छावनी बाजार से दिनभर रौनक गायब रही। चकराता का न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान सात डिग्री रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें