फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ढकरानी फीडर क्षेत्र में पांच घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
I- भीषड़ गर्मी में परेशान हुए लोग, पानी की आपूर्ति भी रही ठप
विज्ञापन

I

I
I

I- दोपहर तक लो वोल्टेज की रही समस्याI



ढकरानी फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को भीषड़ गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली गुल होने से घरों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हुई। लोगों को टैंकर मंगवाने पड़े। दोपहर में जब विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तो लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन




मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे ढकरानी जल विद्युत गृह की आपूर्ति लाइन में फाल्ट से हरबर्टपुर और सहसपुर में करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी। रात को करीब 12.23 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद बुधवार सुबह करीब आठ बजे ढकरानी फीडर की लाइनों में फाल्ट आ गया। इससे धर्मावाला, आदुवाला, जूडली, कुल्हाल आदि क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इसके चलते सुबह पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोग पानी को तरस गए। लोगों ने पेयजल टैंकर मंगवाकर पानी की पूर्ति की। दोपहर करीब एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लो वोल्टेज के चलते लोग कूलर-पंखें नहीं चला पाए। करीब तीन बजे लो वोल्टेज की समस्या दूर हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें