फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी बाजार में 19 और सेलाकुई में साढ़े छह घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत तहसील क्षेत्र त्यूणी में बिजली की लाइन में फॉल्ट आने के चलते त्यूणी बाजार में 19 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। इसके चलते व्यापारियों और लोगों परेशानी का सामना करना पड़ता। कई सरकारी कार्यालयों और बैंकों में कार्य नहीं हो पाए। विद्युत लाइनों की क्षमता बढ़ाने के चलते सेलाकुई में जमनीपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में साढ़े छह घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन




बुधवार रात 8.30 बजे तहसील के पास 11 केवी की विद्युत लाइन के तार आपस में टकरा गए। इस दौरान लाइन में फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई। इसके चलते तहसील, सरकारी कार्यालय, बैंकों में कामकाज प्रभवित रहे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3.30 बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, सेलाकुई में ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए सुबह 10.30 पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। उसके बाद कई घरों मे पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। आसपास के औद्योगिक ईकाइयों में बिजली गुल रहने से कार्य प्रभावित रहा। करीब साढ़े छह घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें