फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छोटी दीपावली पर बाजार ग्राहकों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेर शाम तक बाजारों में हुई खरीदारी, अत्यधिक भीड़ उमड़ने से हर तरफ लगा जाम
विज्ञापन

I

I
I

Iशाम ढहते ही दीयों और रंग-बिरंगी लड़ियों से रौशन हुए घरI

छोटी दीपावली पर बाजारों में रौनक रही। सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। मुख्य बाजार और आंतरिक गलियों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से वाहनों का दबाव अधिक रहा, जिससे जगह-जगह जाम लगा। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए चाक-चौराहों पर पुलिस-प्रशासन के कर्मचारियों को जूझना पड़ा। दीपावली पर्व पर बाजारों में सजे सामान ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र रहा। शाम होते ही लोगों ने दीये, मोमबत्ती और बिजली की मालाएं लगाकर घरों को रोशन किया।



शनिवार सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गई। मिठाई, पटाखों और सजावट के सामानों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। दीपावली पर्व पर घरों को रोशन करने के लिए ग्राहकों ने लड़ियां, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती और सजावट से संबंधित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं खरीदी। रेलवे रोड, घाट रोड, मुखर्जी मार्ग, लाजपतराय मार्ग, क्षेत्र रोड, देहरादून रोड, झंडा चौक, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग समेत शहर की विभिन्न गलियां पैक रहीं।
विज्ञापन


देर रात तक बाजारों में काफी भीड़ रही। पर्याप्त वाहन पार्किंग नहीं होने से ग्राहकों ने अपने वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा कर दिया। वाहनों का दबाव और सड़क पर बेतरतीब वाहनों से जाम की समस्या बनीं रही। शहर की तंग गलियों में भी लोग दोपहिया वाहनों पर नजर आए। पुलिस-प्रशासन ने पंजाब सिंध धर्मशाला, चंद्रभागा पुल के नीचे, भरत मंदिर आदि जगहों पर पार्किंग व्यवस्था की थी, लेकिन दबाव अधिक होने से पार्किंग फुल हो गई। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने घाट चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन






Iपटाखों और खील-खिलौने की जमकर खरीदI



दीपावली के लिए ग्राहकों ने शनिवार को खील-खिलौने और पटाखों की जमकर खरीदारी की। बाजार में तरह-तरह के पटाखे आए हैं। ग्राहकों ने बाजार से लइया, गट्टा, खील, खिलौना की खरीद की। गणेश-लक्ष्मी का पूजन में मिठाई के तौर पर शक्कर के बने खिलौने और गट्टा रखे जाते हैं। लक्ष्मी जी का भोग लगाने के लिए मिश्री की खरीदारी भी की। वहीं पटाखों की जमकर खरीद हुई। अधिकतर दुकानों में आतिशबाजी पर छूट के बैनर टंगे नजर आए। ग्राहकों ने अपने बजट के हिसाब से आतिशबाजी खरीदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें