फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केबल में शार्ट सर्किट ने उड़ाई 200 घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपांच घंटे बाद भी रात नौ बजे तक आपूर्ति नहीं हो सकी बहाल, लोग परेशानI
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन के पास एलटी लाइन में शार्ट सर्किट हो गया। जिससे करीब 200 घरों की बिजली गुल रही। सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और केबल को ठीक कराया गया। रात करीब नौ बजे तक भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं नहीं हो सकी। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




दरअसल, रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे एलटी लाइन में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। इससे लाइन से जुड़े रामलीला बाजार, थाना मोहल्ला क्षेत्र के करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना जेई पटेल रोड को दी गई। जिसके बाद ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घंटों की मशक्कत से फाल्ट को खोजा और उसे ठीक करना शुरू कर दिया। लेकिन रात नौ बजे तक बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी थी। जेई सुरेंद्र कुंवर का कहना है कि फाल्ट मिल गया है। इसे ठीक किया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें