भाई दूज को लेकर मंगलवार को बाजारों में काफी रौनक रही। उपहार और नए वस्त्राें की जमकर खरीदारी हुई। बहनें पूजन सामग्री में नारियल और कलावा खरीदीं। भाईयों ने भी बहनों के लिए उपहार खरीदे। इधर, बहनों ने पार्लर में भी बुकिंग कर रखीं थी। उन्होंने विभिन्न डिजाइन की मेहंदी भी लगाईं।
भाईदूज कार्तिक मास की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन बहनें नारियल देकर अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। कौलागढ़ निवासी करिश्मा ने बताया कि वह हर साल भाई-दूज मनाती हैं। इस दिन वह नहा-धोकर भगवान की पूजा करेंगी। उसके बाद वह भाई को नारियल देकर और कलावा बांधकर पूजा करेंगी। वह उस दिन अपने भाई का मनपसंद खाना बनाएंगी।
- रायपुर निवासी पूनम ने बताया कि वह रक्षाबंधन की तरह भाई दूज मनाती हैं। इस दिन वह राखी की जगह कलावा बांधकर भाई की पूजा करती हैं। एक-दूसरे के रक्षा का वचन देती हैं।
- मियांवाला निवासी मुकेश ने बताया कि वह हर साल की तरह इस बार भी अपनी बहन को रक्षा का वचन देगें और उसका मनपंसद उपहार देगें।