Iदेहरादून। निरंजनपुर मंडी में सब्जी बेचने वाले दो दुकानदारों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बाजार चौकी प्रभारी प्रमोद शाह ने बताया कि एक थोक सब्जी विक्रेता अपनी दुकान के सामने एक युवक से सब्जी बेचवाता था। पड़ोसी दुकानदारों को इससे आपत्ति थी। मंगलवार दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। जमकर मारपीट हुई। मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।I