फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन खड़ा करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुछ ही देर में मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही दोनों पक्षों के समर्थक एकत्र हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


मामला डालनवाला क्षेत्र के डीएवी कॉलेज के पास का है। बृहस्पतिवार को करनपुर में एक इंस्टीट्यूट के बाहर खड़ी बाइक को हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, इंस्टीट्यूट के बाहर खड़ी बाइक के कारण आवागमन में समस्या हो रही थी। तभी वहां से निकल रहे एक अधिवक्ता ने बाइक हटाने के लिए कहा। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष भारद्वाज ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामला संभाला। थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक डालनवाला राकेश गुसाईं ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें