II
जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव भी हुआ, बाद में हो गया समझौता
I
I
I
Iसहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में शादी के दौरान युवती से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे भी चले। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई, जहां समझौता हो गया।
I
I
I
Iबुधवार को खुशहालपुर में एक शादी समारोह था। वर पक्ष के एक युवक ने वधू पक्ष की एक युवती से छेड़खानी कर दी। छेड़खानी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ा तो एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले पक्ष के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे भी चले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।I