फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक से टक्कर के बाद पलटी कार, बाइक सवार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकुल्हाल पावर हाॅउस के पास हुआ हादसा, बाइक सवार युवक के पांव और हाथ में फैक्चरI
विज्ञापन


कुल्हाल पावर हॉउस के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे धर्मावाला स्थित विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, कार चालक को भी चाेटें आई हैं।



रविवार सुबह हिमाचल प्रदेश के पांवटा की तरफ से तेज रफ्तार कार हरबर्टपुर की ओर आ रही थी। एक बाइक सवार युवक धर्मावाला से पांवटा की ओर जा रहा था। करीब 8.30 बजे कुल्हाल पावर हाॅउस के पास कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। बाइक सवार छिटक कर नीचे गिर गया। कार टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुल्हाल चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी ने बताया बाइक सवार घायल युवक का नाम रोहित है। वह धर्मावाला में रहता है। सुबह फैक्ट्री में कार्य के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि युवक के पैर और हाथ में फैक्चर है। उसका सीटी स्कैन करवाया जा रहा है। बताया कि कार चालक डॉ. नवीन पविष्टा एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार तेज गति से आ रही थी। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें