प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने सहकारिता विभाग में हुए भर्ती घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मांग की है कि जांच पूरी होने तक जिम्मेवार अधिकारियों को छुट्टी पर भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व सचिव का कहना है कि जीरो टॉलरेंस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इनका सरकारी तंत्र पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाले से ये साबित होता है कि अफसरशाही की मिलीभगत से अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ये भर्तियां की गई हैं। प्रदेश में बेरोजगार मारे-मारे फिर रहे हैं वहीं सरकारी तंत्र की मिलीभगत से भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार न चेती तो सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। मा.सि.रि.