फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिवनगर बस्ती में तीन दिन से पानी की किल्लत, टैंकर से हो रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के शिवनगर बस्ती में तीन दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्र का एकमात्र सबमर्सिबल पंप जवाब दे दिया है। स्थानीय निवासियों को सुबह से ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। टैंकर आने पर लंबी कतार लग जा रही है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो शिवनगर बस्ती में 500 लोग पेयजल किल्लत झेल रहे हैं। सुबह होते ही महिलाएं, पुरुष व बच्चे पानी की तलाश में लंबी-लंबी लाइनों में लग रहे हैं। स्थानीय निवासी मनीषा, तुलसी थापा, राजकुमार पंडित, गुड्डू, पंकज मिश्रा, विजय कुमार, शिवम, शंकर देवी, सविता देवी, मंगला देवी, प्रिंस, छाया, जमुना देवी, शीतल आदि ने बताया कि बस्ती क्षेत्र में पांच साल पहले चंदा एकत्रित करके एक सबमर्सिबल का निर्माण कराया गया था, जो 120 फीट पर लगा हुआ है। क्षेत्र का जलस्तर अब 160 फीट पर पहुंच गया है। इसके कारण सबमर्सिबल पानी नहीं उठा रहा है। सुबह में लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि सबमर्सिबल की तकनीकी जांच कराकर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा। गर्मी के मौसम में स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें