फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया और आसपास के क्षेत्र में गुलदार का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकनबुआ गांव में नंदी का शिकार किया, बीते एक साल में 36 मवेशी मारेI
विज्ञापन




क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। सोमवार को गुलदार ने कनबुआ गांव के निकट जंगल में नंदी का शिकार किया। पीड़ित पशुपालक ने वन विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है। आए दिन हो रहे गुलदार के हमलों से पशुपालक दहशत में हैं।



बीते एक साल में गुलदार 36 से अधिक पशुओं का शिकार कर चुका है। सोमवार को कनबुआ गांव निवासी नरेंद्र पशुओं को जंगल में चराने ले गए थे। वे चारापत्ती काटने में व्यस्त थे। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने हमला कर नंदी को मार दिया। बीते एक साल में साहिया और आसपास के क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। गुलदार अब तक अलसी गांव की चतर सिंह बिष्ट की आठ, गुलाब सिंह की दो, सरदार सिंह तीन, जड़वाला निवासी मोहर सिंह की दो, गोपाल सिंह की छह बकरी, एक गाय, संतन सिंह की तीन बकरी, दातनू गांव के जाड़प सिंह की तीन बकरियां मार चुका है। पंजिया गांव में गुलदार ने छह बकरियों का शिकार किया। चरखेत में स्थित गोशाला में हमला कर गुलदार ने एक माह पूर्व दो गाय मारी थी।
विज्ञापन


स्वाडा खड्ड के आसपास भी गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। पशुपालकों का कहना है कि क्षेत्र में एक से ज्यादा गुलदार सक्रिय हैं। उनके साथ शावक भी है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन




I
I

Iगुलदार के नंदी को मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। यदि किसी गांव के आसपास गुलदार का मूवमेंट है तो वहां गश्त बढ़ाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर कैमरे भी लगाए जाते हैं। - अनिल कुमार भट्ट, रेंज अधिकारी, रिवर रेंजI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें