फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पछवादून और जौनसार बावर में पार्किंग नहीं, सड़कों पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- लोगों के पास विकल्प नहीं, सड़क पर खड़े करने पड़ रहे वाहन
I
I- सेलाकुई, हरबर्टपुर, साहिया और चकराता में नहीं है पार्किंग
I
Iपछवादून में पार्किंग न होने से लोगोंं को असुविधा और जाम दोनों चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं, पुलिस को भी यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है। सड़क पर वाहन खड़े होने से दून-पांवटा और दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य से गुजरने वाले बाजारों में बार-बार जाम की स्थिति बनती है। पार्किंग के लिए विकल्प मौजूद हैं, लेकिन अब तक गंभीरता से प्रयास नहीं किए गए।
I
I
I
Iऔद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई, हरबर्टपुर और विकासनगर में पार्किंग नहीं है। सेलाकुई में लोग प्रतिष्ठानों और कार्यालयों के बाहर अपने वाहन खड़े करते हैं। सड़क पर वाहनों को खड़ा करने के लिए रेखा खींची गई है, लेकिन इस नियम का पालन नहीं होता है। कभी-कभी बीच सड़क तक वाहन खड़े किए जाते हैं। सेलाकुई में भारी वाहनों की आवाजाही भी रहती है। इस कारण कई बार बड़े वाहन सड़क पर फंस जाते हैं। वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। पुलिसकर्मी वाहनों को इधर-उधर कर किसी तरह यातायात को व्यवस्थित करते हैं। सेलाकुई में बाजार में तो दूर औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले मालवाहक वाहनों के लिए भी पार्किंग नहीं है।
विज्ञापन

I
Iयही हाल हरबर्टपुर क्षेत्र का भी है। यहां भी पार्किंग नहीं है। दुकानों में खरीदारी या निजी कार्यालयों में कार्य के लिए आने वाले लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े करते हैं। यहां से विभिन्न राज्यों की रोडवेज बसों के साथ पर्यटक और यात्री वाहन भी गुजरते हैं। सड़क पर वाहन खड़े होने से कई बार छोटे-बड़े वाहन फंसते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी मुसीबत बन जाती है।
I
I
I
Iविकासनगर मुख्य बाजार में तो सड़क की एक लेन पर यूटिलिटी, पिकअप और मैक्स वाहनों का कब्जा रहता है। वहीं, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े होते हैं। सुबह से दोपहर तक सड़क पर जाम लगता है। शाम को जब यूटिलिटी, पिकअप और मैक्स वाहन जौनसार बावर की ओर रवाना होते हैं तो बाजार में यातायात संचालन दुरुस्त होता है। यहां भी वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग नहीं है।
I
Iसेलाकुई में स्वारना नदी के पास, निजी प्लॉट, हरबर्टपुर में दून-पांवटा, दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और विकासनगर में गीता भवन के पास सहकारी समिति की भूमि पर पार्किंग बनाने के कारगर विकल्प उपलब्ध हैं। कई बार इसके लिए नगर निकायों की ओर से प्रस्ताव भी तैयार किए गए है। लेकिन, आज तक पार्किंग धरातल पर नहीं उतर पाई है।
I
I
I
I
I
Iचकराता में असुविधा और सख्ती एक साथ
I
I
I
Iचकराता। पर्यटन क्षेत्र चकराता में पर्यटकों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है। यहां पर्यटकों को दुकानों, बाजार और होटलों के बाहर ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं। सेना का छावनी क्षेत्र होने से सड़क पर वाहन खड़े करने पर सख्ती भी की जाती है। इससे पर्यटकों को असुविधा होती है। सड़क पर खड़े वाहनों से जाम भी लगता है। यहां पार्किंग बनाने में छावनी क्षेत्र की पाबंदी और भूमि उपलब्धता न होना बाधा बनता है।
I
I
I
I
I
Iसाहिया में मंडी पर पार्किंग नहीं
I
I
I
Iसाहिया। कालसी ब्लॉक के साहिया में जौनसार बावर की एकमात्र कृषि मंडी है। पूरे जौनसार बावर, सीमांत हिमाचल प्रदेश और उत्तरकाशी से किसान यहां अपनी कृषि उपज बेचने के लिए आते हैं। करीब 100 गांवों का कस्बाई बाजार होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही भी रहती है। चकराता की ओर जाने वाले पर्यटक भी बाजार के मध्य से होकर जाते हैं। पार्किंग न होने के चलते वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़े करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iपार्किंग निर्माण के संबंध में एक बैठक की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सेलाकुई, हरबर्टपुर और विकासनगर की नगर निकायों को पार्किंग के लिए भूमि तलाश कर प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया। अगर भूमि कम भी है तो अब मल्टी स्टोरी पार्किंग के विकल्प भी उपलब्ध है। जल्द ही तीनों निकायों से पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा जाएगा।
I
I-विनोद कुमार, एसडीएम, विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें