फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहली बार लगेगा कलारीपयट्टू का कैंप, 100 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकेरल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयनI
विज्ञापन


उत्तराखंड के कलारीपयट्टू (मार्शल आर्ट) के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। पहली बार उत्तराखंड कलारीपयट्टू एसोसिएशन की ओर से दून में तीन दिवसीय निशुल्क राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 100 खिलाड़ियों को कलारीपयट्टू की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष बडोनी ने बताया, नौ से 11 जुलाई तक हरिद्वार बाईपास रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में प्रदेश भर से 18 से 30 वर्ष के युवक-युवती प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिकतम 100 प्रतिभागियों को ही पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस कैंप में चयनित युवक-युवती नौ अगस्त से त्रिवेंद्रम केरल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। साथ ही उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भी ये खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आठ जुलाई तक मोबाइल नंबर 9837134399 पर मैसेज कर अपना नाम, पता, उम्र व मोबाइल नंबर लिखकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें