फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रवर समिति की बैठक आगे बढ़ाने से राज्य आंदोलनकारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबोले- प्रवर समिति के अध्यक्ष और सीएम से मिलकर दर्ज कराएंगे विरोधI
विज्ञापन




राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू कराने के लिए बनी प्रवर समिति की बैठक दो माह आगे बढ़ाने से राज्य आंदोलनकारियों में आक्रोश है। आंदोलनकारियों ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही प्रवर समिति के अध्यक्ष से मुलाकात की जाएगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विरोध दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन




मंगलवार को राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने के लिए बनी प्रवर समिति की बैठक को दो माह के लिए टाल दिया है। इससे राज्य आंदोलनकारियों में आक्रोश है। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने आरोप लगाया कि राज्य आंदोलनकारियों को राहत देने के बजाय उनके साथ छल किया जा रहा है। शहीदों के परिजनों और राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के मजाक किया जा रहा है। कहा कि राज्य आंदोलनकारी मंच सर्वप्रथम प्रवर समिति के अध्यक्ष से मिलकर अपना विरोध दर्ज कर समय बढ़ाने का विरोध करेंगे। इसके बाद भी यदि समय नहीं घटाया गया तो मुख्यमंत्री के द्वार पर अपना विरोध दर्ज करेंगे। आंदोलनकारी बीर सिंह रावत, सूर्या बमराडा और सुदेश कुमार ने कहा कि आंदोलनकारी आगे की रणनीति के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें