फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमले से पार्टी में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
I- महानगर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जलाया सरकार का पुतलाI
विज्ञापन


कांग्रेस के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा पर 24 फरवरी को हुए जानलेवा हमले से कांग्रेसियों में आक्रोश है। विरोध में महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला जलाया।
इस दौरान महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा नेताओं की शह पर रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। कहा, बार-बार विपक्ष के नेताओं पर हो रहे हमले और दुर्व्यवहार भाजपा के शासन में राज्य की ध्वस्त होती कानून व्यवस्था का परिणाम है। कहा कि एक शिलापट को सम्मानपूर्वक पास ही शिफ्ट करने को लेकर विपक्षी नेता पर जानलेवा हमला करना भाजपा नेताओं का अहंकार और संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है। भाजपा नेताओं को याद रखना चाहिए कि न तो वे हमेशा से सत्ता में रहे और न ही हमेशा सत्ता में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, महानगर महासचिव आलोक मेहता, गुलशेयर मियां, हरिमोहन भट्ट, राजेश परमार, आशीष गोसाईं, अशोक कुमार, सुदेश गुप्ता, संजय शर्मा, हिमांशु नेगी, मनोज चौधरी, प्रवीण भारद्वाज, मुस्तकीम अंसारी, सुभाष धीमान, जफर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें