फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छठ पर्व के चलते बस में सीट के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलोगों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार, पूर्वांचल समाज के लोगों ने की बस की संख्या बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

I

Iक्षेत्र में बड़ी संख्या में निवास करते हैं बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगI

त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से वाहनों के लिए मारामारी मची है। लोगों को सफर के लिए घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। दिवाली पर भी वाहनों की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। अब छठ पूजा के लिए पूर्वांचल समाज के लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं, लेकिन वाहनों की कमी लोगों के सफर में बाधा बन रहा है।



17 नवंबर से चार दिवासीय छठ पर्व शुरू होने जा रहा है। यह पर्व पूर्वांचल समाज के लोगों का प्रमुख त्योहार है। अधिकांश लोग त्योहार मनाने अपने गांव जाते हैं। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं। वाहनों की किल्लत के चलते पूर्वांचल समाज के लोगों ने त्योहार के दौरान बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल समाज से जुड़े राम अवध, पंकज मिश्रा, टिंकू कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान सेलाकुई से देहरादून जाने के लिए वाहन नहीं मिलते है। छठ को देखते हुए रूट पर बस की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि लोग आसानी से आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन पहुंच सकें। सेलाकुई में बेगूसराय, मधुबनी, गोपालगंज, किशनगंज, अररिया, दरभंगा आदि जिलों के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं।



Iहर त्योहार पर बसों की संख्या बढ़ाई जाती है। छठ पूजा को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
I

I
I

Iरावत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें