फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून समेत छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के छह जिलों में आज (सोमवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन




मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश भर के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। दून के तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है।

वहीं, रविवार को दून में बारिश न होने की वजह से दिन के समय गर्मी ने खूब परेशान किया। तापमान की बात करें तो दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 33.8 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री के इजाफे के साथ 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें