फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी कॉलोनी : नौ साल से नहीं मिल सकी एक अदद सड़क,

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकूड़ा गाड़ी न आने से लोग सड़क किनारे और खाली प्लाटों में फेंक रहे कूड़ाI
विज्ञापन


आईएसबीटी के पास स्थित चौधरी कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। यहां न तो सड़क ठीक है और न नालियां बनी हैं। कूड़े के वाहन हफ्ते में एक बार ही आते हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनी की सड़क नौ साल पहले बनी थी, वर्तमान में इसकी हालत खस्ता बनी हुई है। कॉलोनिवासी नगर निगम और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके हैं, बावजूद इसके उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

कॉलोनी में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पूरी तहर से उखड़ चुकी है। वहीं कॉलोनी में नालियों की व्यवस्था नहीं है। इससे घरों और बरसात का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखा, लेकिन आज तक ड्रेनेज की कोई व्यवस्था नहीं हुई। इसके अलावा निगम की कूड़े की गाड़ियां भी यहां हफ्ते में एक बार आती है। लोग अपना कूड़ा सड़क किनारे या खाली प्लाट में डालने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




Iकॉलोनी की सड़क काफी खराब है। नौ साल पहले यहां सड़क बनवाई गई थी। अब सड़क टूट चुकी है। सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई बार शिकायत दर्ज करने के बाद भी आज तक सड़क नहीं बन पाई। -विनोद कुमार
विज्ञापन

I

Iकॉलोनी में ड्रेनेज की कोई व्यवस्था नहीं है। कई बार नगर निगम से नालियां बनवाने के लिए कहा गया। लेकिन आज तक नालियां नहीं बन पाई। कूड़ा गाड़ी भी हफ्ते में एक बार आती है। जिससे लोग अपना कूड़ा खाली प्लाट में फेंकते हैं। -अनिल चंद्रI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें